Thursday, June 7, 2018

CIRCULAR प्रबोध / प्रवीण / प्राज्ञ / पारंगत कक्षाएँ - सत्र जुलाई-नवं 2018 SESSION JULY-NOV 2018

To download, please click Here
भारत सरकार|GOVERNMENT OF INDIA
गृह मंत्रालय|MINISTRY OF HOME AFFAIRS
राजभाषा विभाग|DEPARTMENT OF OFFICIAL LANGUAGE
हिन्दी शिक्षण योजना|HINDI TEACHING SCHEME


सं:9/5/2018 जुलाई-नवं / 1165  
O/o सर्वकार्यभारी अधिकारी|The Officer-in-Overall Charge,
हिन्दी शिक्षण योजना|Hindi Teaching Scheme,
सिवदू कर्मशाला |S&T Workshop, दक्षिण रेलवे|S. Railway,
पोत्तनूर|Podanur-641023,  Dtd:07/06/2018

सेवा में|To



केन्द्रीय सरकार के सभी  कार्यालय/उपक्रम/
राष्ट्रीयकृत बैंक आदि  के अध्यक्ष

तथा संपर्क अधिकारी, कोयंबत्तूर
महोदय,
विषय: सत्र जुलाई-नवं 2018 की प्रबोध/प्रवीण/प्राज्ञ/पारंगत कक्षाओं के लिए नामाँकन के संबन्ध में।   Sub: Nomination for PRABODH/PRAVEEN/PRAGYA/PARANGAT classes –
July-Nov2018 Session- reg.

हिन्दी शिक्षण योजना द्वारा आयोजित सत्र जुलाई-नवं 2018 की प्रबोध/प्रवीण/प्राज्ञ/पारंगत कक्षाएँ 2018 जुलाई महीने के द्वितीय सप्ताह में शुरू हो रही हैं । सभी कार्यालयों से यह अनुरोध है कि वे प्रबोध/प्रवीण/प्राज्ञ/पारंगत पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन सूची 25/06/2018 तक इस कार्यालय को भेजें । यह भी निवेदन है कि वे अपने कार्यालय के अप्रशिक्षित कर्मचारियों में से अधिकाधिक कर्मचारियों को इन पाठ्यक्रमों के लिये निम्नलिखित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए नामित करें।
The July-Nov 2018 session of Hindi Prabodh, Praveen, Pragya and Parangat classes under the Hindi Teaching Scheme, will commence from the 9th of July 2018. All offices may please send their nomination list comprising names and designations of trainees for the Prabodh/Praveen/Pragya/Parangat courses, positively by 25/06/2018.  The officers are requested to nominate maximum number of officers/employees for these classes and while nominating the trainees, the following points may please be kept in view:-
1.   जिन कर्मचारियों ने मई 2018 की प्रबोध/प्रवीण/प्राज्ञ परीक्षा दी हो उन्हें परिणाम की प्रतीक्षा किए बिना अगले पाठ्यक्रम के लिए नामित करें। The employees who have appeared for Prabodh, Praveen or Pragya examination in the previous session may be nominated for the next higher course without waiting for the results.
2.      गृह मंत्रालय द्वारा जारी का ज्ञा सं 21034/18/2008 राभा(प्र), दि.22/04/08 के अनुसार केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों ने मेट्रिक स्तर या उससे उच्चतर किसी परीक्षा में हिंदी द्वितीय अथवा तृतीय भाषा के रू‏‏प में उत्तीर्ण की है, उन्हें हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त समझा जाएगा। ऐसे कर्मचारियों को पारंगत पाठ्यक्रम में नामित करें। According to the M.H.A O.M No:21034/18/2008-OL(Trg) dated 22.04.08 in this connection, those who have passed Matriculation or higher exam with Hindi as a second or third language will be treated as having working knowledge in Hindi. They may be nominated of PARANGATCourse.
उप निदेशक {परीक्षा}, हिन्‍दी शिक्षण योजना, नई दिल्‍ली ने दिनांक: 9.5.16 के पत्र सं. 15/2/16/उ.नि{परीक्षा}/1022 के अनुसार प्रत्‍येक प्रश्‍न पत्र में 35-35 अंक प्राप्‍त करने पर परीक्षाथीं को उत्‍तीर्ण माना जाएगा ।  यदि कोई परीक्षार्थी किसी प्रश्‍न पत्र में फेल हो जाता है तो वे अगली परीक्षा में उस प्रश्‍न पत्र में सम्मिलित हो सकते है ।
वित्‍तीय प्रोत्‍साहन:-
नकद पुरस्‍कार :- हिन्‍दी भाषा की परीक्षाऍं अच्‍छे अंकों से उत्‍तीर्ण करने पर पात्रता के अनुसार निम्‍नलिखित नकद पुरस्‍कार प्रदान किए जाते है, जिनकी वर्तमान दरें निम्‍नानुसार है:-

प्रबोध
प्रवीण
प्राज्ञ
पारंगत
70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्‍त करने पर
रू.1600/-
रू.1800/-
रू.2400/-
जानकारी अप्राप्‍त
60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्‍त करने पर
रू.800/-
रू.1200/-
रू.1600/-

55 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्‍त करने पर
रू.400/-
रू.600/-
रू.800/-

वैयक्तिक वेतन :- हिन्‍दी भाषा की परीक्षाऍं उत्‍तीर्ण करने पर केन्‍द्र सरकार के अधिकारियों को 12 महीने की अवधि के लिए एक वेतन वृद्धि के बराबर राशि का वैयक्तिक वेतन दिया जाता है । यह प्रोत्साहन उस पाठ्यक्रम की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर देय होगा जिसे कर्मचारी के लिए अंतिम पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया हो।
1. वैयक्‍तिक वेतन | Personal Pay – हिंदी भाषा की परीक्षाएँ उत्‍तीर्ण करने पर केंद्र सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों को 12 महीने की अवधि के लिए एक वेतन वृद्धि के बराबर का वैयक्‍तिक वेतन दिया जाता है।  Personal pay equal to one increment for a period of 12 months is granted to the Central Govt. officers/employees on passing the Hindi language examinations.
(क) प्रबोध परीक्षा | Prabodh Examination – वैयक्‍तिक वेतन केवल उन्‍हीं अराजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाता है जिनके लिए प्रबोध पाठ्यक्रम अंतिम पाठ्यक्रम के रूप में निर्धारित किया गया है और जो इस परीक्षा को 55 प्रतिशत या अधिक अंक लेकर उत्‍तीर्ण करते हैं। राजपत्रित अधिकारियों को प्रबोध परीक्षा उत्‍तीर्ण करने पर वैयक्‍तिक वेतन नहीं दिया जाता है। The personal pay shall be granted only to those non-gazetted Govt. employees for whom the Prabodh course has been prescribed as final course of study and who pass this examination with 55% or more marks (conditions applies):.
(ख) प्रवीण परीक्षा | Praveen Examination – वैयक्‍तिक वेतन केवल उन्‍हीं अधिकारियों/कर्मचारियों को दिया जाता है जिनके लिए प्रवीण पाठ्यक्रम अंतिम पाठ्यक्रम के रूप में निर्धारित किया गया है-
(i) अराजपत्रित कर्मचारियों को 55 प्रतिशत या अधिक अंक लेकर प्रवीण परीक्षा उत्तीर्ण करने पर।
(ii) राजपत्रित अधिकारियों को 60 प्रतिशत या अधिक अंक लेकर प्रवीण परीक्षा उत्तीर्ण करने पर। The personal pay shall be granted only to those officers/employees for whom the Praveen course has been prescribed as final course of study (conditions applies):
(i) To the Non-gazetted employees on passing the Praveen exam with 55% or more marks.
(ii)To the gazetted officers on passing the Praveen examination with 60% or more marks.
                                                           
[O.M. No. 12014/2/76-O.L (D), Dated 2.9.76—Para 1(2)]
(ग) प्राज्ञ परीक्षा | Pragya Examination - वैयक्‍तिक वेतन केवल उन्‍हीं सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों (राजपत्रित /अराजपत्रित) को प्राज्ञ परीक्षा उत्‍तीर्ण करने पर दिया जाता है। जिनके लिए यह पाठयक्रम अंतिम पाठ्यक्रम के रूप में निर्धारित किया गया है।
(i) अराजपत्रित कर्मचारियों को उत्‍तीर्णांक लेकर प्राज्ञ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर।
(ii) राजपत्रित अधिकारियों को 60 प्रतिशत या अधिक अंक लेकर प्राज्ञ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर।The personal pay shall be granted only to those officers/employees for whom the Pragya course has been prescribed as final course of study(conditions applies):
(i) To the non-gazetted employees on obtaining passing marks in the Pragya examination.
(ii) To the gazetted officers on passing the Pragya Examination with 60% or more marks.
                                                           
[O.M. No. 12014/2/76-O.L (D), Dated 2.9.76—Para 1(2)
                                                            and O.M. No. 12014/1/78-O.L (D), Dated 14.2.79]

परीक्षा शुल्‍क | Examination fee :- उपक्रम /निगम/बैंक आदि के प्रशिक्षार्थियों के लिए रूपए 100/- प्रति प्रशिक्षार्थीं परीक्षा शुल्‍क देय है । पारंगत के लिए कोई परीक्षा शुल्‍क देय नहीं है । For the trainees of enterprises/corporations/banks/ public bodies owned and controlled by Government of India, the examination fee of Rs. 100/- per trainee is payable except for Paarangat exam. (OM 21034/52/2010 OL(Trg) Dated 14/12/2010)
परीक्षा शुल्‍क का भुगतान निम्नप्रकार किया जाना है ।
The examination fee cannot be paid in cash. The payment may be made by demand draft or online through website www.onlinesbi.com →State Bank Collect →State of Corporate/Institutions→ All India→ Type of Corporate/ Institution→ Govt. Dept.→ Hindi Teaching Scheme Dept. of official language MHA→ Hindi Teaching Scheme.
भुगतान होने के बाद रसीद उपनिदेशक (परीक्षा) को भेजना है। After making payment the copy of online fee receipt is to be sent to the Deputy Director Exam, Hindi Teaching Scheme, 6th  floor, East block-7, RK Puram, New Delhi-110066.
 सत्र जुलाई-नवं 2018  की प्रबोध/प्रवीण/प्राज्ञ/पारंगत कक्षाएँ 09/07/2018 सोमवार से प्रारंभ की जाएँगी। प्रशिक्षण केन्द्रों का ब्यौरा और कक्षाओं की समय सारणी आपके कार्यालय से नामांकन प्राप्त होने के बाद अलग से भेज दी जाऐगी।  अगर कोई कार्यालय अपने ही परिसर में कोई कक्षा चलाने का इच्छुक हो तो अपना प्रस्ताव भेज सकता है, बशर्ते कि वांछित प्रत्येक कक्षा के लिए नामांकन 15 से अधिक हो।
The classes for session July-Nov 2018 will commence from Monday the 09th  of July 2018. The details regarding teaching centers and time table will be forwarded to you as soon as the list of trainees is received from your office in the following proforma. If any office is interested to have any of the classes at their own premises may offer the same, provided the nomination for each of thedesired class exceeds a minimum of 15 candidates.
प्रशिक्षण के लिए शेष | Number of officers/ employees yet to be trained :
प्रबोध:
प्रवीण:
प्राज्ञ:
पारंगत:




नामांकन | Nomination list: (Last date for nomination 25.06.2018)
Sl. No:
Name of the employee
Designation
Course for which nominated





Telephone & e-mail i.d. of the Head of Institution:

Telephone number & e-mail i.d. of the Hindi Officer/Dealing section:

प्रपत्र | PROFORMA

नामित प्रशिक्षार्थियों की सूची दिनांक 25/06/2018 तक अधोहस्ताक्षरी को अवश्य भेजें। साथ ही एक प्रति htscbe@gmail.com पर ई-मेल भी करें। कक्षाओं में प्रविष्टि जुलाई 20 तक संपन्न हो जाएगी तथा उसके बाद प्राप्त आवेदन किसी भी हालत में स्वीकृत नहीं होगा| The details including the list of nominated trainees may please be sent to this office in the above format by 25/06/2018 and a copy may be e-mailed to htscbe@gmail.com. The admission will close by the 20thof July and any application received after that date will not be entertained.

सर्वकार्यभारी अधिकारी,
हिन्दी शिक्षण योजना,
कोयंबत्तूर
To Download the Circular, Click Here

                       
 भवदीय,

Saturday, June 2, 2018

5 Days Computer IT Tools Programme 2018 June 18 to 22


भारत सरकार/ GOVERNMENT OF INDIA
गृह मंत्रालय/ MINISTRY OF HOME AFFAIRS
राजभाषा विभाग/ DEPARTMENT OF OFFICIAL LANGUAGE
हिन्दी शिक्षण योजना/ HINDI TEACHING SCHEME

O/o सर्वकार्यभारी अधिकारी /The Officer-in-Overall Charge,
हिन्दी शिक्षण योजना/Hindi Teaching Scheme,
सिवदू कर्मशाला /S&T Workshop, दक्षिण रेलवे/S. Railway,
पोत्तनूर/Podanur-641023,  Dtd:23/05/2018





सं:9/18/2018 /   


सेवा में/To



केन्द्रीय सरकार के सभी  कार्यालय/उपक्रम/
राष्ट्रीयकृत बैंक आदि  के अध्यक्ष

तथा संपर्क अधिकारी, कोयंबत्तूर
महोदय,
     विषय: कंप्यूटर पर हिंदी के आईटी टूल्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम | Five days Basic training on IT Tools for working in Hindi.

राजभाषा विभाग द्वारा केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से कंप्यूटर पर हिंदी के आईटी टूल्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । यह प्रशिक्षण भारत सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, राष्ट्रीयकृत बैंकों, निकायों, उद्यमों आदि के उन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए है जो कंप्यूटर पर कार्य करते हैं । इस प्रशिक्षण में कंप्यूटर पर सामान्यतः प्रयोग होने वाले विंडोज़, लिनेक्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम, एम एस वर्ड, एम एस एक्सेल, पावर पॉइंट आदि सॉफ्टवेयरों का बहुभाषी रूप में उपयोग, ब्राउज़र में हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में कार्य करना, इमेल भेजना आदि सिखाने के साथ-साथ किसी भी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर के बिना कंप्यूटर पर हिंदी की सुविधा सक्रिय करना तथा नॉन यूनिकोड हिंदी पाठ्य सामग्री/ डाटा को यूनिकोड सामग्री में परिवर्तित करने संबंधी सॉफ्टवेयर टूल्स का उपयोग एवं सी-डैक द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर लीला राजभाषा, श्रुतलेखन, मंत्रा, ई-महाशब्दकोश आदि के प्रयोग संबंधी जानकारी देने के अतिरिक्त राजभाषा संबन्धी अन्य प्रासंगिक एवं उपयोगी जानकारी भी दी जाएगी।
 प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नामित किए जाने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों के नामांकन  ईमेल द्वारा अधोहस्ताक्षरी को नीचे दिए गए पते पर भेजें। नामांकन प्रपत्र का प्रारूप इसके साथ संलग्न है। नामांकन स्वीकार होने पर प्रशिक्षार्थी के लिए सीट आरक्षित कर दी जाती है, अतः यह नामित करने वाले अधिकारी का दायित्व होगा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकन मंजूर होने के पश्चात प्रशिक्षण अवधि के दौरान यदि कर्मचारी/अधिकारी को कार्यमुक्त करने में असुविधा आ जाती है तो उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी/अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए अवश्य भेजा जाए। प्रत्येक प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए केवल 20 सीट ही हैं, अतः “प्रथम नामांकन-प्रथम सीट” का आधार लागू होगा। प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएँगे।

Department of Official Language is conducting a Basic Training Program on computer through Central Hindi Training Institute. The officers/ employees of all the offices of Government of India, Government of India undertakings, Autonomous bodies, Nationalised banks, Corporations, public sector undertakings etc. are eligible to take part in this training programme.  The programme comprises 5 consecutive working days. Training will be given on various Multilingual Softwares and tools compatible with various Office applications like MSWord, Excel, Power Point, Open Office etc. on various platforms like Windows OS, Linux and Android. The venue contact details are given below.

You are requested to nominate such officers/ employees of your office who can be benefitted by the programme. In case there is any problem in relieving the nominated officer/ employee the nomination may be replaced with another suitable person as substitute. The admission to the training program is limited to 20 trainees and the allotment will be strictly on First Come First basis.  Proforma for nomination is enclosed herewith. The participants will be awarded certificates on successful completion of the programme. 

The nominations may be sent to the undersigned by email.
Schedule, venue and contact details of the Programme:

Date: 18/06/2018 to 22/06/2018
Time: 10.00 am to 05.00 pm for 5 days
Venue:
Contact address
The Computer Training Centre,
Central Hindi Training Sub Institute,
Central Excise and Customs
GST BHAVAN
6/7 ATD Street, RACE COURSE Road,
Near THOMAS PARK,
COIMBATORE - 18
M. HARIGANESH,
HINDI PRADHYAPAK,
HINDI TEACHING SCHEME
o/o The OIOC, S&T WORKSHOP,                  
PODANUR, COIMBATORE-23

Phone: 94464 08202, 94434 20202
Fax: 0422 2220260
CC to   chti1198@nic.in



  भवदीय | Yours faithfully,

                                                           
एम. हरिगणेश,
हिन्दी प्राध्यापक,
हिन्दी शिक्षण योजना,
कोयंबत्तूर -23